रॉबर्ट्सगंज राम सरोवर के समीप छठ पूजन के बाद प्रसाद वितरण करते श्रद्धालु। संवाद
सोनभद्र। छठ महापर्व के समापन के बाद रॉबर्ट्सगंज नगर में जगह-जगह शिविर लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग के समीप राजा सिंह की ओर से प्रसाद वितरित कराया गया। इस मौके पर अनूप सिंह, पिंटू सिंह, अंबुज मिश्रा और गप्पू सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं रामसरोवर तालाब के समीप सत्या सिंह और गुंजन सिंह की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण कराया। इस मौके पर आशुतोष कुमार, गौतम जायसवाल, मयंक पांडेय, श्याम केसरी, प्रिंस, अखिलेश आदि मौजूद रहे।