फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सहस्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव पर जायसवाल यूथ क्लब ने किया पूजन

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर आरती पूजन करते जायसवाल यू
विज्ञापन
सोनभद्र। जायसवाल यूथ क्लब ट्रस्ट सोनभद्र की ओर से सोमवार को नगर के स्वर्ण जयंती चौक के पास हैहयवंशी क्षत्रिय सम्राट राजराजेश्वर कार्तवीर्य भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षकों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहस्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद आरती की गई और नगर के नागरिकों में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में कोन के संरक्षक विजय शंकर जायसवाल और कोटा के अविनाश जायसवाल (हम पार्टी के दिल्ली प्रवक्ता) शामिल हुए। वरिष्ठ संरक्षक माता प्रसाद जायसवाल, आनंद जायसवाल, शिव जायसवाल, राकेश जायसवाल और राधेश्याम जायसवाल ने भी सहभागिता की। संस्था के संरक्षक प्रदीप जायसवाल, जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल और जिला महामंत्री विनय जायसवाल ने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने का आह्वान किया। सचिव धरम चंद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार जायसवाल और जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल ने कहा कि समाज के हर वर्ग की सहायता के लिए संस्था सदैव तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें