फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में प्रज्ञा, सौरभ, सुधाकर और उबैदुल्लाह अव्वल

विज्ञापन
ओबरा राजकीय महाविद्यालय में विजेता प्रतिभागियों के साथ प्राचार्य एवं प्राध्यापक। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्विज, सामान्य ज्ञान, निबंध, भाषण, पेंटिंग चार्ट, पोस्टर आदि प्रतियोगिताएं हुईं। क्विज में प्रज्ञा मिश्रा, सौरभ कुमार गुप्ता, सुधाकर विश्वकर्मा, मो. उबैदुल्लाह खान प्रथम स्थान पर रहे। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सौरभ कुमार गुप्ता व सुधाकर विश्वकर्मा प्रथम रहे। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में प्रज्ञा मिश्रा प्रथम ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में शिवानी सिंह प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता में शिप्रा सिंह व मो. उबैदुल्लाह प्रथम, ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता में शिवानी सिंह, गरिमा सिंह, अपेक्षा प्रथम रहीं। भाषण प्रतियोगिता में प्रीति उपाध्याय प्रथम, निबंध प्रतियोगिता में शिवानी सिंह व कुसुम सिंह चंदेल प्रथम, स्लोगन प्रतियोगिता में शिवानी सिंह, ज्योति राय व हिमांशी सिंह प्रथम रहीं। इतिहास परिषद द्वारा 18 से 20 मार्च तक कुल 11 प्रतियोगिताएं कराई गईं थीं। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार एवं इतिहास परिषद के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सैनी ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें