फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति शाखा अनपरा द्वारा मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत इलेक्ट्रिसिटी अमेन्डमेन्ट बिल 2020 व केन्द्र शासित प्रदेशों के निजीकरण की प्रक्रिया के विरोध में अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वारा पर प्रदर्शन कर सभा का आयोजन किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे संघर्ष समिति के सह संयोजक इं हरिशंकर चौधरी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के बावजूद यदि सरकार अपने निर्णय को वापस नहीं लेती है तो आगे बड़े पैमाने पर आन्दोलन होंगे हड़तालें भी होगी और सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने मांगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार द्वारा पूर्वाचंल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव तथा इलेक्ट्रिकसिटी अमेन्डमेन्ट बिल 2020 को वापस लेने केन्द्र शासित प्रदेशों के निजीकरण की प्रक्रिया को रद्द करने, उड़ीसा में किए गए निजीकरण को वापस लेने, कोल ब्लाकों को निजी क्षेत्र में दिये जाने का पूर्णजोर विरोध किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी कामरेड विशम्भर सिंह ने किया।
इस अवसर पर अभियंता संघ के ई अभिषेक त्रिपाठी, तास्त्रत्त्प विद्युत मजदूर संघ के अध्यक्ष शारदा प्रसाद, उ प्र बिजली कर्मचारी संघ के अजान बाबू सिंह, आइटीआइ के अध्यक्ष ई विजय बहादुर, मजदूर संघ के मनोज कुमार सिंह, बिजली मजदूर संगठन के अध्यक्ष रोशन अली, हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्पलाइज यूनियन के राज कुमार सिंह, एचएम के पी के विवेक कुमार सिंह, विद्युत कार्यालय सहायक संघ के अध्यक्ष बृजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें