फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गर्मी में निर्बाध आपूर्ति के लिए दुरुस्त की जाएंगी बिजली इकाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अगले साल गर्मी में प्रदेश को भरपूर बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। बिजली की मांग में तेजी से आई गिरावट और ठंडक की दस्तक को देखते हुए स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (सिस्टम कंट्रोल) ने प्रदेश की 32 इकाइयों के अनुरक्षण का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें वार्षिक और दीर्घकालिक दोनों तरह के अनुरक्षण-मरम्मत का काम शामिल है।
विज्ञापन

यूपीएसएलडीसी के मुख्य अभियंता की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि अनुरक्षण कार्य समय से पूरा हो सके, इसका ख्याल तो रखा ही जाए। इस बात का भी ध्यान दिया जाए कि अनुरक्षण काल में इकाइयां पूरी क्षमता से उत्पादन करती रहें। अनुरक्षण कार्य हर हाल में मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
अनपरा की 210 मेगावाट वाली तीसरी यूनिट को पहली जनवरी से 30 दिन के लिए, पांच सौ मेगावाट की सातवीं यूनिट को 25 अक्टूबर से 30 दिन के लिए अनुरक्षण पर लिया जाना है। ओबरा की दो सौ मेगावाट वाली 11वीं इकाई को 15 जनवरी से 45 दिन के लिए, 13वीं इकाई को अक्तूबर माह के आखिरी सप्ताह से 30 दिन के लिए अनुरक्षण पर लेने की योजना है।
विज्ञापन

हरदुआगंज की 250 मेगावाट वाली नौवीं यूनिट को 15 नवंबर से 60 दिन के लिए, पारीक्षा की 250 मेगावाट वाली छठवीं यूनिट को 15 जनवरी से 45 दिन के लिए अनुरक्षण पर लेने की योजना बनाई गई है। ललितपुर की 660 मेगावाट वाली पहली यूनिट को 15 नवंबर से 25 दिन के लिए अनुरक्षण पर लेने का प्रस्ताव है। बारा की 660 मेगावाट वाली पहली यूनिट को 10 फरवरी से 33 दिन के लिए, तीसरी यूनिट को 16 नवंबर से 32 दिन के लिए वार्षिक अनुरक्षण पर लिया जाना है।
इसी तरह रोजा की 300 मेगावाट की पहली इकाई पांच फरवरी से, चौथी इकाई 18 फरवरी से 10 दिन के लिए और तीसरी इकाई पांच नवंबर से 25 दिन के लिए बंद रखी जाएगी। वहीं, 45 मेगावाट वाली बजाज एनर्जी की 20 इकाइयों को छह नवंबर से दो मार्च के बीच क्रमवार पांच से 30 दिन के लिए अनुरक्षण पर लिया जाएगा।

बेहतर स्थिति में चल रहीं जिले की बिजली इकाइयां
बुधवार की रात पीक आवर में जहां बिजली की अधिकतम माग 20152 मेगावाट दर्ज की गई। वहीं, ब़ृहस्पतिवार की शाम माग बढ़कर 20885 मेगावाट पर पहुंच गई। अनपरा ए की 210-210 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयों से 236, 1000 मेगावाट वाली अनपरा बी से 863, अनपरा डी से 937, ओबरा बी की 200 मेगावाट की चार इकाइयों से 400, 1320 मेगावाट वाली ओबरा सी से 744, 1200 मेगावाट वाली लैंको से 599 मेगावाट उत्पादन जारी रहा। वहीं, अनपरा ए की बंद पहली इकाई और ओबरा बी की बंद नौवीं यूनिट से उत्पादन चालू करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें