फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे की आशंका को देखते हुए पावर कारपोरेशन ने चार खनन पट्टाधारकों को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/ओबरा। पत्थर निकासी के लिए खनन क्षेत्रों में विस्फोट से पारेषण लाइन को खतरा हो सकता है। इसे देखते हुए
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ने बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र के चार खनन पट्टाधारकों को नोटिस जारी किया है। पावर कारपोरेशन के क्षेत्रीय उप खंड अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि चारों खदानों में विस्फोट पर रोक लगाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। यदि विस्फोट नहीं रुका तो खदानों के पास से गुजरे पारेषण लाइन को खतरा उत्पन्न हो सकता है। इससे भारी क्षति हो सकती है।
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में तमाम खदानों में विस्फोट किया जाता है। इसके बाद पत्थर निकाले जाते है। इन विस्फोटों की धमक काफी दूर तक होती है। खनन क्षेत्र से पारेषण लाइनें भी गुजरी है। बड़े विस्फोट से पारेषण लाइनों को खतरा हो सकता है। पूर्व में विस्फोट से पारेषण लाइन को क्षति पहुंचती भी रही है। इसे ध्यान में रखते हुए उप खंड अधिकारी ने चार खनन पट्टाधारकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा है कि पारेषण लाइन के मध्य दोनों तरफ करीब 27 मीटर तक कोई भी ब्लास्टिंग का कार्य कराना नियम विरुद्ध है। इससे लाइन को खतरा उत्पन्न हो सकता है। नोटिस में उन्होंने तत्काल प्रभाव से खदानों में विस्फोट बंद कराने के लिए कहा है। इस संबंध में एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि बिल्ली मारकुंडी के रासपहरी पहाड़ी में विस्फोट से खदानें काफी गहरी हो गई हैं। कई खदानों के पास से पारेषण लाइन गुजरी हुई है। विस्फोट से इन लाइनों को खतरा होने की आशंका को देखते हुए फिलहाल चार खनन पट्टाधारकों को नोटिस जारी किया गया है। अभी और पट्टाधारकों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। ताकि पारेषण लाइन को खतरे से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पावर ट्रासमिशन कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि पारेषण लाइन को विस्फोट से खतरा न उत्पन्न हो, इसको लेकर पत्राचार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें