शक्तिनगर। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों में से सात लोगों की रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई, इसके बाद इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इन सभी लोगों का इलाज नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा था।सोमवार को एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में 22 मरीज का इलाज के लिए भर्ती हैं। इसमें से 13 एनसीएल के कर्मी या उनके परिजन हैं तथा नौ मरीज निकटवर्ती क्षेत्रों से आते हैं। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन से समन्वय के साथ नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में कोविड मरीजों के लिए 50 बेड के आईसोलेशन सेंटर की व्यवस्था की गयी है जिसमें 24 घंटे प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा मेडिकल सेवाएँ उपलब्ध करायी जा रही है। एनसीएल ने नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में 10 वेंटिलेटर, पर्याप्त मात्र में पीपीई किट एवं अन्य आवश्यक चिकित्सकीय सामग्रियों को उपलब्ध कराया गया है ताकि मरीजों की देखभाल में कोई समस्या नहीं आए। नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में एनसीएल कर्मियों के साथ ही जिला प्रशासन की सलाह पर गैर एनसीएल कोविड मरीजों का भी इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि कोविड -19 के क्षेत्र में तीव्र प्रसार के दृष्टिगत जयंत क्षेत्र में कोविड मरीजों के समुचित इलाज के लिए अतरिक्त 100 बेड की व्यवस्था भी एनसीएल प्रबंधन ने कर रखी है द्य