फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुएं में दोगुने से ज्यादा बढ़ोत्तरी

Thu, 03 Nov 2016 11:20 PM IST
सोनभद्र
विज्ञापन
प्रदूषण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में दिवाली पर ऊर्जांचल में शोर का स्तर घटा लेकिन धुएं में दोगुने से ज्यादा बढ़ोत्तरी दर्ज की कई। इसका वातावरण पर क्या असर पड़ेगा? इसका आकलन किया जा रहा है।मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सार्वजनिक  रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की तुलना में शोरगुल में कमी दर्ज की गई है। हवा में पीएम-10 का स्तर सर्वाधिक औद्योगिक क्षेत्रों में रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


यह स्तर 178.33 रहा। जबकि दिवाली से पहले 76.75 था। सिंगरौली के क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी पीआर देव के मुताबिक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिवाली के दौरान जिले के अलग-अलग स्थानों पर प्रदूषण स्तर की निगरानी करता है। जांच के लिए वाणिज्यिक, रिहायशी, शांत और औद्योगिक क्षेत्रों को शामिल किया गया था। प्रदूषण पर क्षेत्रवार आई रिपोर्ट राहत देने के साथ चौंकाने वाली है।  वाणिज्यिक क्षेत्र में हवा में पीएम-10 का स्तर पहले 76.77 था, जो दिवाली की रात बढ़कर 118.97 तक पहुंच गया। शांत क्षेत्र में दीपावली से पहले हवा में पीएम-10 का स्तर 66.76 था, जो दिवाली की रात 119.48 तक पहुंचा।

रिहायशी क्षेत्र में पीएम-10 का स्तर 82.03 था, जो दिवाली रात बढ़कर 118.97 तक पहुंच गया। दीपावली से पहले सल्फर डाई-ऑक्साइड की मात्र 11.30 एमजी प्रति क्यूबिक मीटर थी, जो दीपावली की रात बढ़कर 18.92 तक पहुंच गई। रिहायशी क्षेत्र की हवा में दीपावली से पहले सल्फर डाई-ऑक्साइड की मात्रा 14.64 एमजी प्रति क्यूबिक मीटर थी, जो दीपावली की रात बढ़कर 24.62 तक पहुंच गई।
विज्ञापन


शांत क्षेत्र की हवा में दीपावली से पहले सल्फर डाई-ऑक्साइड की मात्रा 12.50 एमजी प्रति क्यूबिक मीटर थी। दीपावली की रात यह 18.81 तक पहुंच गई। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र की हवा में सल्फर डाई-ऑक्साइड की मात्रा 11.60 एमजी प्रति क्यूबिक मीटर थी, जो दिवाली की रात 22.22 तक पहुंची। नाइट्रोजन के ऑक्साइड की मात्रा 24.62 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर थी, जो बढ़कर 29.53 तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें