पल्स पोलियों उन्मूलन महाभियान का शुभारंभ रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्थापित बूथ पर शनिवार की रात जन्मी बच्ची अनामिका को अपर जिलाधिकारी रामचंद्र व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यूके वर्मा ने जिंदगी की दो बूंद पोलियो ड्राप पिलाकर किया।
सीएमओ ने बताया कि बाकी बचे बच्चों को 23 नवंबर से 27 नवंबर तक घर-घर जाकर शत-प्रतिशत पोलियों के खुराक पिलाया जाएगा। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. गणेश प्रसाद, डॉ. आरबी गौतम, डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल मौजूद रहे।