फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फ्लाईओवर से नहीं गिरेगा पानी, लगाई जा रही पाइप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर राबर्ट्सगंज नगर में बने तीन किमी फ्लाईओवर से बारिश का पानी नीचे नहीं गिरेगा। इसके लिए पाइप लगाने की कवायद चल रही है। करीब तीन किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के आधा से अधिक पिलरों में पाइप लगा दी गई है। इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

राजमार्ग के निर्माण के बाद फ्लाईओवर के ऊपर के पानी निकासी के लिए पूर्व में पाइप लगी थी। बीते दो साल में फ्लाईओवर में लगी पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बरसात होने पर फ्लाईओवर का पानी नीचे सड़क पर गिरता है। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस बरसात में फ्लाईओवर से नीचे गिर रहे पानी को लेकर सड़क निर्माण कंपनी इंटरप्राइजेज के प्रति लोगों में आक्रोश देखा था। आवागमन में हो रही लोगों की समस्या काे देखते हुए सड़क निर्माण कंपनी की तरफ से पाइप लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। कीर्ति हास्पिटल तरफ से धर्मशाला चौक तक नए सिरे से पाइप लगाई जा रही है। इससे अब बीच सड़क पर पानी नहीं गिरेगा। इस संबंध में चेतक इंटरप्राइजेज के पेट्रोलिंग इंजार्च राजमार्ग सदानंद यादव का कहना है कि फ्लाईओवर के नीचे पाइप लगाने का काम चल रहा है। जहां पाइप क्षतिग्रस्त है, वहां नया पाइप लगाया जा रहा है। अब तक करीब 250 पाइप लगाई जा चुकी है। इस समय धर्मशाला से चंडी होटल के बीच पाइप लगाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें