फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना महामारी के बढ़ रहे प्रकोप ने लोगों की नींद उड़ा कर रख दी है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी थाना और चौकी इंचार्ज को क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी के प्रति जागरूक करते हुए पालन कराने का निर्देश दिया है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज के स्वर्णजयंती चौक से पीएसी के साथ कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा और कस्बा चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने नगर में रूट मार्च निकाला। इस दौरान कोतवाल ने लोगों को कोरोना महामारी से बचने के बारे में जागरूक किया। कोतवाल ने कहा कि जरूरी पड़ने पर ही फेस मास्क पहन कर या गमछे से चेहरा ढक कर घरों से बाहर निकलें। सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें। सर्दी, जुकाम आदि होने पर तत्काल नजदीकी अस्पतालों में जाकर डॉक्टर से परामर्श लेकर दवाओं का सेवन करें। कहा कि 45 वर्ष के ऊपर के व्यक्ति कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें