फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मित्रों को दिया प्रशिक्षण

Wed, 05 Oct 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
चुर्क पुलिस लाइन में पुलिस मित्रों को प्र‌िश्‍ाक्षण देते पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने, जनता से बेहतर सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में पुलिस महकमे ने सार्थक पहल की है। विभाग ने जहां 1700 पुलिस मित्र बनाकर अपना नेटवर्क बेहतर बनाने का प्रयास किया है, वहीं बुधवार को पुलिस लाइंस में उन्हें सूचनाओं का तंत्र मजबूत करने के लिए प्रशिक्षित भी किया।
विज्ञापन



  गोष्ठी में 1700 पुलिस मित्र शामिल हुए। गोष्ठी में डीएम सीबी सिंह और एसपी लल्लन सिंह ने पुलिस मित्रों के दायित्वों एवं कर्तव्यों का बोध कराते हुए उन्हें पुलिस का भरपूर सहयोग प्रदान करने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया। उन्हें पूरे मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। गोष्ठी में आगामी रामनवमी, विजय दशमी, मोहर्रम एवं दीपावली त्योहार पर शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा करते हुए शांति एवं सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में अवगत कराया गया। उनसे अपेक्षा की गई कि वह पुलिस के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें एवं अपने, गांव-कस्बों एवं मोहल्लों में इन त्योहारों पर शांतिभंग करने वाले व्यक्तियों एवं अवांछनीय तत्वों के बारे में जानकारी कर थाना प्रभारी को बताएं, ताकि समय से उन पर निरोधात्मक एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके। सभी पुलिस मित्रों को सीटी, कैप एवं परिचय पत्र उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें