फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बनाने वालों को पकड़ने गई पुलिस टीम को बनाया बंधक, महिला समेत चार गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2020 06:13 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

  • मनबढ़ों ने पुलिस टीम के साथ की हाथापाई, चार गिरफ्तार
  • पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ ने कराया मुक्त
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध शराब बनाने वालों को पकड़ने के लिए सोनभद्र जिले के धर्मदासपुर गांव में रविवार शाम पहुंची पुलिस टीम को घर में बंद कर मनबढ़ों ने हाथापाई की। जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी अभिनव यादव पन्नूगंज, रामपुर बरकोनिया, माची और रायपुर थाने की पुलिस के साथ पहुंचे और पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


धर्मदासपुर गांव में रविवार शाम पांच बजे मारपीट के मामले का निपटारा कर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ लौट रहे थे। उसी समय सूचना मिली कि गांव में एक व्यक्ति के घर में अवैध शराब बनाई जा रही है। इसके बाद थानाध्यक्ष उस व्यक्ति के घर पहुंचे और जांच करने लगे। इस पर आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों को घर में बंद कर हाथापाई की। 

विज्ञापन

एक पुलिसकर्मी ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारी को दी। सूचना मिलते ही पन्नूगंज और अन्य थानों की फोर्स के साथ सीओ अभिनव यादव ने मौके पर पहुंच कर पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया। इस दौरान पुलिस ने महिला समेत चार को गिरफ्तार कर लिया। 

सीओ ने बताया कि आरोपी जमुना धागर, रामनगीना धागर, रामनरेश और कुंती के पास से चाकू, कुल्हाड़ी, तमंचा, कारतूस और 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें