फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन देने जा रहे गोंगपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पुलिस ने गेट पर ही कार्यकर्ताओं को रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन राबर्ट्सगंज कोतवाल अंजनी कुमार राय को सौंपा।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. अशर्फी सिंह परस्ते ने कहा कि आदिवासी मूल निवासियों का हक आजादी के 70 वर्ष बीत जाने के बाद भी लागू नहीं किया गया। सिर्फ झूठा आश्वासन देकर अधिकार से वंचित रखा जाता है। जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने कहा कि वन भूमि पर भूमिहीन कब्जा दखल, जोत-कोड़ सूदा वंचित को निरीक्षण के बाद भी पट्टे की कार्रवाई नहीं हो पाई है। अन्नदाताओं की बात नहीं सुनी जा रही है। देश भर के किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार को इसकी फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार संगठन की मांगों पर विचार नहीं करती तो बड़ा आंदोलन करेंगे। कार्यक्रम में रामसिंह पोयास, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रामाशंकर सिंह पोयम, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कैलाश नाथ प्रजापति, धर्मेंद्र पासवान, रामपति पोया, रामचंद्र, राम कुमार मरकाम, अमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें