फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवा समेत पांच वाहन किए गए जब्त..

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। गलत तरीके से अर्जित की गई संपति को जब्त करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर सोमवार को चोपन थाने की पुलिस ने गैंगेस्टर के आरोपी डाला निवासी सूरज राय की एक हाइवा समेत पांच वाहनों को कुर्क की। मकान को कुर्क करने की प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई से गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने वालों में खलबली मच गई है। चोपन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया कि फोर्स के साथ अनपरा थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, डाला चौकी इंचार्ज चंद्रभान सिंह ने डीएम के आदेश पर अवैध नशीले पदार्थ का कारोबार करने के आरोपी सूरज राय निवासी डाला बाजार का एक ट्रैक्टर, एक बाइक, एक हाइवा, एक टिपर, एक बोलेरो कुर्क की गई है। सूरज के मकान को कुर्क कराने की प्रक्रिया जारी है। कोर्ट की तरफ से सूरज राय को एनडीपीएस एक्ट के तहत अनपरा थाने में दर्ज मुकदमे में पांच वर्ष की सजा व 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गई है। आरोपी सूरज के साथ गिरफ्तार शेरू को भी पांच वर्ष के सश्रम कारावास के साथ 50 हजार जुर्माना की सजा सुनाई गई है। बता दें, प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गलत तरीके से अर्जित संपति को जब्त करने का आदेश दिया है। उक्त आदेश के क्रम में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने थाना प्रभारियों को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर उनके द्वारा गलत तरीके से अर्जित की गई संपति को कुुर्क करने के लिए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। थानों की पुलिस रिपोर्ट तैयार कर एसपी को उपलब्ध करा रही है। कुर्की की कार्रवाई डीएम के आदेश पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें