फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: जमीन बिक्री के पैसों में हिस्सा न मिलने पर रची थी लूट की झूठी कहानी, 20 घंटे में हुआ खुलासा

Tue, 14 Jan 2025 11:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Fake Loot Case in sonbhadra: सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के हिन्दुआरी में हुई लूट का खुलासा पुलिस ने 20 घंटे के अंदर कर दिया। पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। व्यापारी ने खुद लूट की झूठी कहानी रची थी। 
विज्ञापन
एएसपी कालू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra Crime News: सोनभद्र जिले के थाना रॉबर्ट्सगंज के हिन्दुआरी में सोमवार को सीमेंट कारोबारी से 5.70 लाख रुपये लूट के मामले का पुलिस ने 20 घंटे में पर्दाफाश किया है। संपति में हिस्सा न मिलने से क्षुब्ध पीड़ित ने जमीन बिक्री के रुपये हड़पने के लिए खुद लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने उसके पास से साढ़े चार लाख रुपये भी बरामद किए हैं। दवा है कि व्यापारी के पास इतने ही रुपये थे।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
घटना का विवरण देते हुए एएसपी कालू सिंह ने बताया कि आमडीह गांव निवासी अरविंद कुमार मौर्य ने 13 जनवरी को दोपहर लगभग 3 बजे चौकी सुकृत पर लूट की सूचना दी थी। बताया था कि वह मोटरसाइकिल से 5.70 लाख रुपये लेकर एचडीएफसी बैंक रॉबर्ट्सगंज में जमा करने जा रहा था। 

इसी दौरान हिन्दुआरी तिराहे से 500 मीटर आगे श्मशान घाट के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पीछा किया और असलहा दिखाते हुए उसका बैग छीन लिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान वादी के बयान और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों में असंगतियां पाई गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ में व्यापारी ने उगला सच

कड़ाई से पूछताछ में पीड़ित अरविंद कुमार मौर्य ने स्वीकार किया कि यह लूट की घटना पूरी तरह झूठी थी। उसने बताया कि घरवालों द्वारा जमीन बेचने पर पूरा हिस्सा न मिलने के कारण उसने यह साजिश रची थी। बरामद 4.5 लाख रुपये उसी के पास से मिले, जबकि उसने 5.70 लाख रुपये होने का दावा किया था।

पुलिस ने इस मामले में वादी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि इस तरह की झूठी घटनाओं से कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होती है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें