फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने जा रहे युवक को पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित फ्लाईओवर से पंकज (19) ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन यातायात प्रभारी बागिश कुमार सिंह ने युवक को पकड़ कर कूदने से बचा लिया। सदर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की तो उसने बताया पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या करने जा रहा था। उधर, मामले की जानकारी होते ही युवक के घरवाले पहुंच गए।
विज्ञापन

पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे बढ़ौली चौराहे पर फ्लाईओवर की रेलिंग से एक युवक लटकने लगा। यह देख मौजूद लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते काफी भीड़ लग गई। सभी लोग युवक को छलांग न लगाने के लिए समझाने-बुझाने लगे। इसी बीच दलबल के साथ यातायात प्रभारी ने ओवरब्रिज के ऊपर पहुंच कर छलांग लगाने जा रहे युवक को पकड़ कर कोतवाली ले गए। यातायात प्रभारी ने बताया कि पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन खुर्द गांव का रहने वाला पंकज कूदने का प्रयास कर रहा था। युवक को उसके घरवालों को बुला कर सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें