खलियारी/वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव में होली के दिन युवक की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपयों के गिरेबान तक पुलिस पहुुंच चुकी है। अब तक की जांच में पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत लगे हैं। युवक की हत्या में उसकी पत्नी के हाथ होने की बात सामने आई है। बुधवार को हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस के टीमें बिहार के भभुआ समेत कई स्थानों पर छापे की कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को पुछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव निवासी राजू पुत्र स्व. अमरनाथ पल्लेदारी का काम कर गुजर-बसर करता था। 29 मार्च को राजू को खाना खिलाने के बाद मां दूसरे कमरे में सोने चली गई। अगले दिन सुबह जब राजू नहीं उठा तो उसकी मां उसे जगाने के लिए उसके कमरे गई तो वह खून से लथ्पाथ मृत पड़ा था। उधर, हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और पुलिस के अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच किया। एसपी ने एएसपी नक्सल डॉ. राजीव सिंह, सीओ सदर आशीष मिश्रा के प्रर्यवेक्षण में स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी, एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव, रायपुर एसएचओ विश्वज्योति राय और सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह को घटना का पर्दाफाश करने के लिए लगाया। नौ दिनों तक टीमें हत्या के संबंध में तत्थ एकत्र करने में जुटी रही। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने सभी हत्यारोपियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार करने में जुट गई है। अभी तक पुलिस के हाथ लगे सुराग से स्पष्ट है कि राजू की हत्या में उसकी पत्नी का भी हाथ है। लेकिन पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। सीओ आशीर्ष मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।