सोनभद्र। जिले में गेहूं क्रय के लिए खुले 57 केंद्रों में 12 केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हो गई है। क्रय केंद्र पर अब तक 77 किसानों से 367.65 टन गेहूं खरीद किया जा चुका है। इसके साथ ही सभी किसानों को 72.61 लाख रुपये का भुगतान भी हो गया है। जिले में स्थापित खाद्य विभाग के 20 केंद्रों में सात में गेहूं खरीद शुरू हो गई है। इसी तरह पीसीएफ के 33 में से चार केंद्र पर और भारतीय खाद्य निगम के एक केंद्र प गेहूं खरीद हो रही है। इन केंद्रों पर एक अप्रैल से अब तक 77 किसानों से 367.65 टन गेहूं खरीद किया गया है। कृषि उत्पादन मंडी परिषद की एक केंद्र स्वीकृत है, लेकिन अभी केंद्र पर खरीद शुरू नहीं हो सका है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं लेकर पहुंच रहे है। गेहूं खरीद के 72 घंटे के अंदर किसानों का भुगतान कर दिया जा रहा है। अब तक जिन किसानों से गेहूं खरीद हुआ है, उनका भुगतान कर दिया गया है।