फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को ट्रक से रौंदने का प्रयास

Mon, 06 Jul 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलगुड़वा गांव के पास राजमार्ग पर सोमवार की भोर में पशु तस्करों ने मिनी ट्रक से पुलिस कर्मियों को रौंदने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह जान बचाई। पुलिस ने सात पशु तस्करों को ट्रक के साथ पकड़ लिया। वाहन में 11 मवेशी थे, जिन्हें वे मिर्जापुर से पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। एसओ की तहरीर पर तस्करों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

  भोर में करीब साढ़े तीन बजे मुखबिर के जरिए एसपी शिवशंकर यादव को सूचना मिली कि मिर्जापुर से पशु तस्कर मिनी ट्रक से मवेशियों को वध के लिए राबर्ट्सगंज, चोपन, हाथीनाला, दुद्धी और विण्ढमगंज होते हुए पश्चिम बंगाल ले जा रहे हैं। एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों की फोर्स अलर्ट हो गई। चार बजे के करीब तेलगुड़वा में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर फोर्स के साथ चोपन एसओ रविंद्र भूषण मौर्य ने डाला से हाथीनाला की तरफ जा रहे एक मिनी ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गति तेज कर पुलिस कर्मियों को चपेट में लेने का प्रयास किया। सड़क से भाग कर पुलिसकर्मियों ने जान बचाई। कुछ दूर पीछा कर पुलिस ने वाहन और उसमें सवार तस्करों कोे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पशु तस्कर बीरू निवासी सकल थाना सिकरारा जिला जौनपुर, रामदेव निवासी झिवही थाना विण्ढमगंज, डब्लू निवासी हिरनाकछार थाना विण्ढमगंज, सखी पासवान, नरेश यादव, राजू और सलीम निवासीगण सलैयाडीह थाना विण्ढमगंज पर केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है। पूछताछ के दौरान तस्करों ने अन्य साथियों का नाम बताया है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें