फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों की तलाश में पुलिस राजस्थान रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रासपहरी ग्राम पंचायत से बीते दिनों रहस्यमय परिस्थितियों में लापता दो किशोरियों का लोकेशन राजस्थान में मिला है। शनिवार की देर रात एसआई तेरसू यादव के साथ महिला पुलिस टीम किशोरियों को बरामद करने के लिए राजस्थान रवाना हो गई।
विज्ञापन

बीते सोमवार को लापता हुई लड़कियों के परिजनों ने एक महिला को पुलिस के सुपुर्द किया था। महिला से पूछताछ करने के बाद पुलिस किशोरियों को बरामद करने में जुटी है। ग्रामीणों की मानें तो लड़कियों को किसी गिरोह द्वारा बेच दिया गया है और वह राजस्थान ले जाई गई हैं। पुलिस इसी को आधार मानते हुए जांच कर रही है। जांच के दौरान किशोरियों का लोकेशन मिलते ही टीम गठित कर मौके के लिए रवाना कर दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किशोरियों की बरामदगी के लिए टीम को राजस्थान रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें