पकड़े गए तस्कर की पहचान रामकिशुन (40) निवासी बामा थाना नगर ऊंटारी जिला गढ़वा झारखंड के रूप में हुई। चोपन एसओ ने बताया कि रामकिशुन पशु तस्करी में लिप्त रहा है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी राहुल पांडेय भी मौके पर पहुंच गए।