फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय लुटेरे को पैर में लगी गोली, पड़ोसी निकले ज्वेलर्स से लूट के आरोपी

Sat, 20 Dec 2025 05:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले की पुलिस ने मुठभेड़ में अंतरराज्यीय लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। आरोपी के पास से गहने व पिस्टल बरामद किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले की पुलिस ने सटीक सूचना पर घेराबंदी कर अंतरराज्यीय लुटेरा गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर 32 बोर की पिस्टल से फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से लुटे गए कई कीमती जेवर बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर रहवासी इलाके में बीते माह 15 नवंबर को लूट की घटना उस वक्त हुई थी जब एक ज्वेलर्स दुकान बंद कर जेवर व नगदी लेकर बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान नकाबपोश लुटेरों ने असलहा सटाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। यह दुस्साहसिक घटना सुर्खियों में रही। पहले पुलिस लूट की घटना से इंकार करती रही लेकिन कई साक्ष्य मिलने के बाद लूट का मामला दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने घटना के खुलासे के लिए टीम को सक्रिय किया। 

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे ने साइबर सेल सहित अन्य स्रोतों की मदद से घटना का खुलासा करने में जुट गए। शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि पूर्व में बस स्टैंड काली मंदिर के पास हुई लूट की घटना मे शामिल अभियुक्त हैलीपैड रोड पर झरना बस्ती के आगे मोड़ के पास मौजूद है। 
विज्ञापन


आरोपी किसी का इंतजार कर रहा है, उसके पास असलहा और लूटा गया सोने-चांदी के जेवरात भी मौजूद हैं। सूचना पर  रात करीब सवा एक बजे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दिया। खुद को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

अभियुक्त के पास घटनास्थल से एक 33 बोर की पिस्टल, दो खोखा कारतूस, लूटे गए जेवरात जिसमें एक सफेद धातु की सिकड़ी, आठ जोड़ा पायल, एक पीस पायल, 13 पीस तावीज सफेद धातु का (चौड़ा डिजाइन पांच व गोलाकार आठ), एक बच्चे का चुड़िला, नौ अदद बिछिया सफेद धातु, चार लाकेट, एक जोड़ा चार तल्ला झुमका पीली धातु, व एक अदद लाकेट पीली धातु , छह अदद नाक की रिंग पीली धातु, बरामद की गई। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 

घायल अभियुक्त साजन (20) पुत्र राजन निवासी बस स्टैंड काली मंदिर के पास थाना शक्तिनगर को उपचार के लिए सीएचसी अनपरा भिजवाया दिया गया गया। थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में कई धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें