फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: जिला पंचायत अध्यक्ष पर टिप्पणी कर फंसे सपा जिलाध्यक्ष, पुलिस तक पहुंचा मामला; जांच शुरू

Thu, 19 Mar 2026 04:04 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष रााधिका पटेल ने सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया कि सपा जिलाध्यक्ष ने उन पर टिप्पणी किया, जिससे उनकी छवि धुमिल हुई है। 
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में एक साक्षात्कार के वक्त जिला पंचायत अध्यक्ष पर की गई टिप्पणी मामले में सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव के खिलाफ करमा थाने में तहरीर दी गई है। अध्यक्ष रााधिका पटेल का आरोप है कि उन पर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से उनकी सामाजिक और राजनैतिक छवि को धक्का लगा है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मूलत: करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई व वर्तमान में रॉबर्ट्सगंज के इमरती कालोनी में रहने वाले सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने फेसबुक पर प्रसारित वीडियो में उन पर पैसा लेकर जिला पंचायत को माफिया के हाथों में सौंपने का आरोप लगाया गया है। 

दावा किया है कि यह आरोप उन्हें बदनाम करने और सामाजिक राजनैतिक प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए किया गया है। इससे उनके मान सम्मान- सामाजिक छवि को गंभीर क्षति पहुंची है। लगातार इसके प्रसारित रहने से उन्हें मानसिक कष्ट का भी सामना करना पड़ रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि प्रकरण के सत्यता की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें