फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सुस्ती पर फूटा गुस्सा

Thu, 12 May 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
धर्मशाला चौक पर सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और सीबीआई जांच की मांग करते लोग।
विज्ञापन
 फ्लाईओवर पर तीन के जिंदा जलने के मामले में पुलिस की सुस्ती और जिम्मेदारों के लीपापोती के खेल के विरोध में गुरुवार को लोग सड़क पर उतर पड़े। घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला चौक पर वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। कोतवाल, सीओ और कप्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया। आधा घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज मेें दोपहर करीब 12 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में धर्मशाला चौक पहुंचे। तीन के जिंदा जलने के मामले में शुरू से ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चक्काजाम कर दिया। यहां हुई सभा में एबीवीपी के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि ओवरब्रिज पर हुए हादसे को लेकर जनप्रतिनिधि मौन हैं। पुलिस के आला अफसर सड़क हादसा दिखा कर मामले को ठंडे बस्ते मेें डाल चुके हैं। सवाल उठाया कि ऐसा क्या हुआ कि कप्तान को सड़क हादसा दर्शाने के लिए प्रेस कांफ्रेंस करनी पड़ी। विनय श्रीवास्तव ने कहा कि शासन और जिला प्रशासन फ्लाईओवर कांड की सीबीआई जांच कराएं। जनचेतना सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल एवं कांग्रेस नेता धीरज पांडेय ने कहा कि फ्लाईओवर पर रोहित सिंह, दीपू राठौर और युवती की मौत हादसे में हो ही नहीं सकती।

घटना स्थल देखने से साफ लग रहा है तीनों की हत्या की गई है। पुलिस लीपापोती कर मामले को खत्म करना चाहती है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, आकाश सिंह, डब्लू सिंह ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग इस घटना पर मौन धारण किए हुए हैं। कहा कि सप्ताह भर में कोतवाल को हटाकर सीबीआई जांच नहीं कराई जाती तो बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर विकास सिंह, धर्मेंद्र, विपिन श्रीवास्तव, नितेश वर्मा, रिंकू रावत, आकाश गुप्ता, आशू, अजय पटेल, जगदीश अग्रहरि, आदर्श राय्र राज बहादुर सिंह, अजय आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें