फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहे अध्यापक को पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। बेसिक शिक्षा परिषद में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी हथियाने वाले को कोन पुलिस ने शुक्रवार को पकड़कर जेल भेज दिया। पांच महीने से पुलिस को आरोपी की तलाश थी।
विज्ञापन

जनवरी माह में खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार की तहरीर पर अध्यापक अमित सिंह यादव के खिलाफ कोन थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना चल रही थी। तभी से आरोपी फरार था। आरोपी अमित सिंह यादव निवासी ग्राम कोड़ारा थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया को न्यायालय में पेश करने के लिए कोन थाने की पुलिस गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश पूर्व में दे चुकी थी। विवेचक एसआई सुनील दीक्षित ने बताया कि आरोपी अमित सिंह यादव को शुक्रवार को उनके निवास स्थान बलिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वह बीएलएड की फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर प्राथमिक विद्यालय शिवपुर कोन में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। जांच के दौरान फर्जी सर्टिफिकेट के आरोप में जनवरी 2021 में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी कोन ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें