फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मुंबई पहुंचकर पुलिस ने मादक पदार्थ के तस्कर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाथीनाला पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। एसओ नागेश कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरानगर तुर्वे निवासी इकबाल राशिद पठान के खिलाफ पिछले दिनों एनडीपीएस एक्ट की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। छानबीन शुरू की गई तो आरोपी का लोकेशन सेक्टर-24, उलवे, न्यू मुंबई में मिला। जिले से पहुंची टीम ने उसे गिरफ्तार किया और फिर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए सोनभद्र ले आई। एसओ ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया। राशिद की गिरफ्तारी से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर प्रभावी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें