फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड सीमा पर पुलिस ने 95 श्रमिकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। थाना पुलिस ने यूपी-झारखंड सीमा पर विंढमगंज में रविवार की सुबह एक ट्रक पकड़ा। तिरपाल से ढंके इस ट्रक पर 95 लोग सवार थे। यह सभी फरीदाबाद से बिहार जा रहे थे। पुलिस ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और फिर भारतीय इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया। इन श्रमिकों में एक महिला और चार साल का एक बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन

दुद्धी सीओ संजय वर्मा और विंढमगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह रविवार को यूपी-झारखंड सीमा पर विंढमगंज में वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान मिर्जापुर की ओर से आ रहे एक ट्रक को उन्होंने रोक कर जांच कराया तो उसमें 95 श्रमिक मिले। ट्रक पर तिरपाल लगा था और सभी श्रमिक उसी में थे। सीओ ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक ने सभी का नाम पता नोट किया। इन श्रमिकों में 93 पुरूष, एक महिला व चार साल एक का बच्चा है। सभी को भारतीय इंटरमीडिएट कालेज में बनाए गये क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। टीम कोवेड-19 बी टीम के प्रभारी डॉ. संजय गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ ने सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग की।
बिहार के पटना के पास एक गांव के रहने वाले ट्रक ड्राइवर राम सागर ने दुद्धी सीओ संजय वर्मा के समक्ष बताया कि बताया कि फरीदाबाद से 17 अप्रैल की रात करीब नौ बजे 95 श्रमिकों को ट्रक से लेकर निकले थे। मथुरा, आगरा, कानपुर, इलाहाबाद होते हुए मिर्जापुर से सोनभद्र के राबट्र्सगंज, चोपन को पार कर विंढमगंज तक आ गए थे। वे झारखंड की ओर जा रहे थे लेकिन बार्डर पर ही पकड़े गए।
विज्ञापन

ट्रक में सवार बिहार के मुंगेर के रहने वाले श्रमिकों ने बताया कि 17 अप्रैल से ही वे सिर्फ बिस्कुट खा कर व पानी पीकर किसी तरह यहां पहुंचे हैं। रास्ते में सुनसान जगह देखने पर हम लोग बाथरूम करने उतरते थे। हम सभी लेबर बिहार जा रहे थे। सीओ के मुताबिक वैशाली जिले के आठ, बांका जिले के 61, मुंगेर जिले के 24 व जमुई जिले के दो लोग ट्रक में सवार थे। इन 95 श्रमिकों में एक महिला व चार साल का बच्चा है। सीओ ने बताया कि सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें