फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वाहन की टक्कर से खंभा टूटा, 40 गांवों में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवां विकास खंड के वैनी बाजार में रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली के कई पोल व तार टूट गए। इससे 40 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों को उमसभरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


रामगढ़-खलियारी मार्ग पर वैनी बाजार में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने 11 हजार केवी की लाइन वाले पाेल में टक्कर मार दी। पोल सहित तार टू्ट गया। इससे दुबेपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े चालीस गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
जिससे लोगों को इस तपती हुई गर्मी में दिन गुजारना पड़ रहा है। बिजली न होने से पीने के पानी की समस्या से लोगों को दिक्कतें बढ़ गयी है। लाइनमैन रियाज ने बताया कि एक पोल पूरी तरह से टूट गया है, जबकि दो पोल का स्लेटर क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

जेई व एसडीओ को सूचना कर दिया गया है। हाइड्रा मशीन आने पर दूसरा पोल खड़ा कर आपूर्ति चालू होगा। गौरतलब है कि दुबेपुर विद्युत सबस्टेशन से वैनी, नगांव, मांची, खलियारी फीडर से करीब सौ गांवों कि बिजली सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें