फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीआरकेयू की मंडल रेल प्रबंधक के साथ पीएनएम की हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। स्थानीय रेलवे यूनियन आफिस में बृहस्पतिवार को ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन और मंडल रेल प्रशासन के साथ स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में दूसरे दिन भी विभिन्न मसलों पर गंभीरता से चर्चा की गई। पीएनएम की दूसरे दिन की बैठक में अपर महामंत्री सह पीएनएम प्रभारी डी.के पांडेय ने संबंधित अधिकारियों के टालमटोल की नीति को आड़े हाथों लिया । शाम को मंडल रेल प्रबंधक के आश्वासन के पश्चात माहौल सामान्य हुआ।
विज्ञापन

मेडिकल विभाग की कमियों खामियों पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को यूनियन प्रतिनिधियों के सवालों का सामना करना पड़ा । धनबाद, बरकाकाना, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड तथा चोपन स्टेशन कालोनियों की साफ सफाई व्यवस्था की खस्ता हालत पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक निरूत्तर दिखाई पड़े । ईसीआरकेयू चोपन वन शाखा सचिव वी के डी द्विवेदी ने मांग रखी कि चोपन अस्पताल को अपग्रेड किया जाए तथा वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल में रेफरल सुविधा उपलब्ध कराई जाए । संचालन जयप्रकाश सिंह तथा संवाचन त्रिलोक नाथ वर्मा ने किया। मो .ज्याउद्दीन, वी.डी सिंह, ओमप्रकाश, पी.के मिश्रा, ओ.पी शर्मा, ए.के दा, सोमेन दत्ता, मीना कुंडू, बी.के झा, ए.के तिवारी, बी.बी सिंह, के.के सिंह, आर.एन चौधरी, अजीत कुमार मंडल, सुनील कुमार सिंह, वी.के.डी द्विवेदी, सी.पी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें