फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लड़का-लड़की में भेद मिटाने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित वनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय किशोर किशोरी सहजीवन शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें लड़का-लड़की में भेद मिटाने, किशोर संगठन बनाने और हर घर में शौचालय के प्रयोग का संकल्प लिया गया। नशा मुक्ति, गुटखा न खाने और सब्जी उगाने का भी संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

किशोरों ने तीन दिवसीय शिविर को जीवन के सुनहरे लक्ष्य का आधार बताते हुए अनुभव साझा किए। बताया कि समयबद्ध जीवन जीने और हर काम समय पर करने से खुशी और सफलता जरूर मिलती है। चेन्नई से आई मंजू जैन ने किशोरों के अनुभव सुनते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारण और सफलता अपने हाथ में है। शुभा प्रेम और मोहन शुक्ल ने कहा कि पढ़ाई करने वालों का लक्ष्य पढ़ाई होना चाहिए। जो वक्त हम बेकार की बैठकों और मोबाइल में व्यतीत करते हैं, उसे हम घर में साग सब्जी उगाने, छात्रों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने में लगा सकते हैं। कहा कि अगर हम अच्छा गांव और समाज देखना चाहते हैं तो उसकी बुनियाद हमें खुद रखनी होगी। 37 ग्राम पंचायतों से 84 किशोर किशोरियों ने शिविर में हिस्सा लिया। विमल सिंह, पंकज, शर्मिष्ठा, देवनाथ, सुरेश, अमरजीत वर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन देवनाथ भाई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें