फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गांवों में रोजगार सृजन का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित वनवासी सेवा आश्रम में बृहस्पतिवार को युवाओं का चार दिवसीय स्वराज साथी प्रशिक्षण का समापन हुआ। इसमें युवाओं ने गांव में स्थानीय संसाधन पर आधारित रोजगार सृजन, प्लास्टिक और नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

म्योरपुर, बभनी, दुद्धी के 90 गांवों में प्लास्टिक एकत्र करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने और हर घर में कंपोस्ट गड्ढा बनाने का निर्णय लिया गया। प्रशिक्षण में गांव क्या है, आप कैसा गांव चाहते हैं, पौधरोपण, स्वच्छता, पर्यावरण, सरंक्षण, क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति, शुद्ध पेयजल जैसे मुद्दों पर स्वराज साथियों के साथ चर्चा हुई। जैविक और कंपोस्ट खाद बनाने के गुर सिखाए गए। समापन अवसर पर शुभा प्रेम ने कहा कि हम जैसा गांव और समाज चाहते हैं या उसकी कल्पना करते हैं, उसी तरह का रोजगार, व्यवसाय हमें खड़ा करना होगा। उसी तरह का जीवन जीने की आदत डालनी होगी। हम बिना रसायन वाला अन्न खाना चाहते हैं तो जैविक उत्पाद बढ़ाना होगा। रोजगार गांव में चाहते हैं तो खेती के साथ पशु पालन और लघु उद्योग की स्थापना करनी होगी। कार्यक्रम में प्रदीप पांडेय, राकेश कुमार, रमेश कुमार ने चर्चा के साथ खेल, गीत के माध्यम से संगठन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कहा कि खुद के बदलाव से समाज में बदलाव संभव है। अंत में राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें