फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मशाल जुलूस निकालकर लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

विज्ञापन
घोरावल विधान सभा क्षेत्र के मडरा गांव से नशामुकित संकल्प यात्रा में शामिल लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को नशा मुक्ति संकल्प यात्रा निकाली गई, जिसका उद्देश्य नशामुक्त समाज का निर्माण और युवाओं को बेहतर भविष्य का संदेश देना था। मशाल जुलूस के साथ निकाली गई इस यात्रा ने सात गांवों का सफर तय किया और बिछिया में समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। यात्रा के दौरान पांच दिव्यांगजनों को सम्मानित कर उन्हें समान अवसर और आत्मनिर्भरता का संदेश भी दिया गया। मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने मशाल प्रज्वलित कर अभियान के नेतृत्वकर्ता हास्य कलाकार अभय शर्मा को सौंपी। उन्होंने नशामुक्त समाज बनाने में सभी की भागीदारी पर जोर दिया और परिवारों को नशे की बुराई से बचाने में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। शर्मा ने नशे की लत के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और युवाओं से चुनाव के दौरान प्रलोभनों से दूर रहने की अपील की। गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने नशामुक्ति को पूरे समाज की जिम्मेदारी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें