सोनभद्र। युवक मंगल दल की ओर से मड़रा गांव में पौधरोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। पंचायत इकाई के अध्यक्ष संतपति मिश्रा के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के यूथ आइकॉन सौरभ कांत पति तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में पौधरोपण का कार्य पूरे मानसून जारी रहेगा। संगठन के पंचायत इकाई के सभी अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वो अपने ग्राम पंचायत में कम से कम पांच सौ पौधे लगवाएं और उन पौधों की सेवा पुत्र के समान करें। हम सभी युवा मिलकर अपने जनपद की धरती को हरा-भरा करेंगे और पर्यावरण का संरक्षण करेंगे। पंचायत इकाई के अध्यक्ष संतपति मिश्रा और उपाध्यक्ष इमरान ने बताया कि आज गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सागौन, आम, नीम, पीपल आदि के पौधे लगाए गए। इस अवसर क्षेत्र पंचायत सदस्य जय प्रसाद मौर्य, परमेश्वर मिश्र, इमरान, मोनू, दीपक, आलोक सिंह, राहुल मिश्र, प्रदीप, उमेश आदि मौजूद रहे।