फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दोपहर एक बजे तक खेलें रंगों की होली, दो बजे के बाद जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के दिन रमजान के जुमे को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। सभी मस्जिदों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रहेगी। जुमे पर नमाज का वक्त भी बदला गया है।
विज्ञापन

साथ ही दोपहर एक बजे तक ही रंगों की होली खेलने के सख्त निर्देश हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। एडीएम और एएसपी का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
रंगों के पर्व पर सामाजिक सौहार्द में कोई खलल न पड़े, इसके लिए प्रशासन ने पहले से ही रुपरेखा तैयार कर ली है। प्रशासन की अपील के कारण ही दोपहर पौने एक बजे से शुरू होने वाली नमाज का वक्त अपराह्न दो बजे के बाद मुकर्रर किया गया है। सभी मस्जिदों में इसके बाद ही जुमे की नमाज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें