हिंडाल्को रेणुसागर पावर डिविजन में बायो डायर्वसिटी की थीम पर आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस सादगी पूर्वक मनाया गया। रेणुसागर के पुराने ऐश बांध पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महिलाओं ने शपथ ली। मुख्य अतिथि रेणुसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष उर्जा केपी यादव ने पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। कहा कि अधिक पौधरोपण कर वायु प्रदूषण को शून्य करने का सभी प्रयास करें। पौधों को संरक्षित व विकसित भी करेंगे। संस्थान इसके प्रति सदैव सजग हैं। प्रदूषण की रोकथाम के लिए संस्थान द्वारा निरंतर प्रयास जारी हैं।
कारखाने में पर्यावरण प्रतिरक्षण, ऊर्जा की बचत, वेस्ट डिस्पोजल और पाल्यूशन कंट्रोल के नये तरीके अपनाया जा रहा हैं। कोविड 19 संक्रमण के प्रति सजग रहने तथा सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर शैलेेेश विक्रम सिंह एसबी बर्मा, मयंक श्रीवास्तव, अनिल सिंहानिया, कर्नल जसपींदर सिंह मुंडी, कुमार हर्षवर्धन, रामजतन गुप्ता, सुनील कांत पांडेय, मनीष सिंह, राजेश सैनी आदि मौजूद थे।