फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर में लगाएं तुलसी का पौधा, करें संरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। आरोग्य योजना एकल अभियान के तत्वावधान में म्योरपुर संच के विकास नगर ग्राम में एकल एवं आरोग्य कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के द्वारा तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान घर-घर तुलसी का पौधा लगाने का लोगों से आग्रह किया गया।
विज्ञापन

आरोग्य के केंद्रीय प्रमुख अमरेश कुमार ने बताया कि इस दिवस पर हम सभी अपने-अपने घरों में तुलसी के पौधे का रोपण करें तथा छोटे-मोटे रोगों में उसके पत्ते का उपयोग कर रोगों का निदान करें। कहा कि आसपास पाए जाने वाली औषधि और पौधों का भी संरक्षण तथा संवर्धन करें।इस मौके पर ग्रामीणों को पंचामृत पालन करने के लिए आग्रह किया गया। उन्होंने तीन जनवरी को एकल के राम कार्यक्रम में जुड़ने के लिए सभी ग्रामवासियों से निवेदन किया एवं मिस कॉल देकर उनका रजिस्ट्रेशन किया। कार्यक्रम में अंचल अध्यक्ष रेणुकूट अमरकेश सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं समितियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन अंचल अभियान प्रमुख बुद्धिनारायण ने किया। कार्यक्रम में रीता नेहा उर्मिला आरती ममता हरिप्रसाद राम श्रृंगार रमाशंकर दयाशंकर एवं गांव के समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने औषधि पौधा रोपण संरक्षण एवं उनका उपयोग का संकल्प लिया तथा प्रतिवर्ष आज के दिन तुलसी पूजन का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें