फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के लिए बनाई रणनीति

Mon, 01 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई इंटरमीडिएट कॉलेज की मांग को लेकर ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार झरियानाला गेट पर संयुक्त संघर्ष समिति का आंदोलन पांचवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान लगभग दो घंटे तक परियोजना मार्ग पूरी तरह से बाधित रहा। सभा के दौरान आंदोलन कर रहे लोगों ने उच्च बिजली प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन



बिजली कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि कामगारों की जायज मांग पर बिजली प्रबंधन अपनी हठवादिता रवैया अपनाए हुए है। ऐसे में परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में दिन-प्रतिदिन नाराजगी बढ़ती जा रहा है। कहा कि कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द सीबीएसई इंटर कॉलेज का अनुमोदन दिया जाए।


अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव इं. अदालत वर्मा, अधिकारी एसोसिएशन के मनीष कुमार मिश्रा तथा ताप मजदूर संघ के राधामोहन प्रजापति ने संयुक्त रूप से कहा कि पांच दिनों के आंदोलन के पश्चात भी उच्च बिजली प्रबंधन द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। इसे लेकर सोमवार से वर्क टू रूल आंदोलन से लेकर पूर्ण हड़ताल जैसे उग्र आंदोलन करने को समिति बाध्य हैं।
विज्ञापन



डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के सचिव इं. आशीष गुप्ता ने कहा कि प्रबंधन हमें मिलने वाली सुविधाओं में लगातार कमी करता जा रहा है, जो उत्पादन निगम के ब्रेन ड्रेन का प्रमुख कारण बनता जा रहा है और कुशल कार्यबल के अभाव में निगम का विस्तारीकरण, आधुनिकीकरण और सुधार की सारी योजनाओं का मूर्त रूप ले पाना संभव नहीं है।


सभा को आरपी त्रिपाठी, फागूलाल, नंदू जायसवाल, आरके शुक्ला, रमश सिंह यादव, विजय शंकर यादव, दिनेश यादव, इं. अभय प्रताप सिंह, धुरंधर शर्मा, रामकृपाल यादव, सीबी तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता इं. केएस सिंह तथा संचालन मंगरू चौहान ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें