फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर पिपरी एसओ की बर्खास्तगी की मांग

Mon, 08 Jun 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पिपरी की प्रताड़ना से नाराज होकर कार्यकर्ता के आत्मदाह करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष पिपरी को बर्खास्त करने की मांग की। धरने का नेतृत्व युवक कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष बाबा तिवारी (सर्वेश) ने किया। अंत में कार्यकर्ताओं ने एएसपी शंभूशरण यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमें थानाध्यक्ष के विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए 72 घंटे का समय विभाग को दिया। धरनारत कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो संगठन सड़क पर उतरने को बाध्य होगा।
विज्ञापन



 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता चुर्क स्थित पुलिस लाइन पहुंचे। इस दौरान वे एसपी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारी इम्तियाज को न्याय दो और पुलिस प्रशासन होश में आओ का नारा लगाते रहे। धरने का नेतृत्व कर रहे युवक कांग्रेस कमेटी के पूर्वी जोन अध्यक्ष बाबा तिवारी (सर्वेश) ने कहा कि ऐसी कौन सी स्थिति पैदा हुई कि पार्टी के कायकर्ता इम्तियाज को आत्महत्या करना पड़ा।


इसलिए पिपरी एसओ तत्काल बर्खास्त किया जाए। यूपी कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश द्विवेदी ने कहा कि पिपरी एसओ के कार्यप्रणाली से लोगों मेें नाराजगी हैं। संचालन करते हुए लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष दूबे ने कहा कि इम्तियाज की मौत पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठा रही है। इस मौके पर एनएसयूआई के पूर्वी जोन के अध्यक्ष अभिषेक चौबे, सतीश मिश्रा, धीरज पांडेय, बृजेश तिवारी, उषा चौबे, अमित चतुर्वेदी, मनोज मिश्रा, अखिलेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें