गर्मी की शुरूआत के साथ ही पानी का संकट शुरू हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंपों ने जवाब देना शुरू कर दिया है। इससे नाराज तकिया और वैनी के ग्रामीणों ने गांवों में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने टैंकर से पानी की आपूर्ति कराने की मांग की।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिले के तमाम क्षेत्रों में पानी का संकट शुरू हो गया है। पोखरे और तालाब जहां सूख गए हैं वहीं हैंडपंपों ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है। हाल यह है कि कई इलाकों में पानी का संकट शुरू हो गया है।
सदर ब्लाक के तकिया गांव में हैंडपंपों से पानी नहीं निकल रहा। इससे नाराज गांव के मोइन अंसारी, हंसराज, मुन्ना, शाहिद, तिलक, शकूर, आशा, फूल देवी, कृष्णावती ने गांव में प्रदर्शन किया।
इन ग्रामीणों का कहना था कि यदि टैंकर से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा। वैनी प्रतिनिधि के अनुसार नगवां ब्लाक के पहाड़ी इलाकों में हैंडपंपों में जवाब दे दिया है।
लोगों को गर्मी की शुरूआत से ही पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। वैनी गांव में पानी के संकट से नाराज लोगों ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
गुरुवार को यहां के ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सेक्रेटरी, प्रधान यहां की पानी की समस्या की जानकारी अधिकारियों को नहीं दे रहे हैं।
प्रदर्शन करने वालों में अमरनाथ सिंह, मनोज, छोटू, बिंदू, कृष्ण कुमार, राजू, गोविंद, रामेश्वर, राजेश, कन्हैया, दीपक और राकेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।