फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटी, चालक समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा में स्थित पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की अपराह्न करीब तीन बजे अनियंत्रित होकर पिकअप बीस फीट गहरे खाई में गिर पड़ी। हादसे में पिकअप सवार राजेश कुमार (30) निवासी चेतवां थाना बीजपुर एवं चालक अमरेश (30) निवासी पोथी पातर थाना घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पिकअप में फंसे दोनों घायलों को निकालने के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी चोपन ले गई। पुलिस ने घटना की सूचना घायलों के घरवालों को दे दी है। बताया कि गया कि अमरेश राबर्ट्सगंज से पिकअप में उर्वरक लेकर जरहा जा रहा था। रास्ते में बेकाबू होकर पिकअप पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें