फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तेंदू पत्ता लदी पिकअप पकड़ी गई, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बर्दिया गांव के पास से वन विभाग की टीम ने तेंदू पत्ता लदे एक वाहन को पकड़ा और चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वाहन को रेंज कार्यालय परिसर में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन

घोरावल वन क्षेत्र के रेंजर सुरजू प्रसाद ने बताया कि घोरावल रेंज के शिवद्वार बीट से तेंदू पत्ते की तोड़ाई कर 33 बोरा तेंदूपत्ता पिकअप पर लादकर ले जाया जा रहा था। शनिवार की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रात करीब एक बजे बरकन्हरा के रास्ते गुजर रहे पिकअप काे बर्दिया के कोलडीहवा में रोककर कब्जे में लिया गया। तलाशी लेने पर 33 बोरा तेंदुपत्ता लदा मिला। चालक को हिरासत में ले लिया गया। जबकि सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालक बरकन्हरा गांव निवासी रमजान को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। तेंदू पत्ता लदे वाहन को पत्ता समेत सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें