फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक में भिड़ा पिकअप, चालक की माैत

विज्ञापन
जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाऊस पर मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर पर शुक्रवार की रात खड़े ट्रक में टकराने पिकअप चालक विशाल मौर्य (23) की मौत हो गई। वह चोपन की तरफ जा रहा था। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव निवासी विशाल पिकअप चलाता था। शुक्रवार की रात वह पिकअप लेकर चोपन की तरफ जा रहा था। रॉबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर पर कुछ दूर आगे बढ़ा था, तभी पहले से खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर से पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

चालक विशाल को भी गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज लोढ़ी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। विशाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाऊस पर मृतक के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें