फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हाइवा से टकराई पिकअप, 50 मीटर घसीटने से चालक सहित दो की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर शोकाकुल सड़क हादसे में मृत चालक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार की भोर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत के पास अचानक रुके एक हाइवा ट्रक से पीछे आ रही पिकअप टकरा गई। टक्कर के बाद हाइवा चालक पिकअप को करीब 50 मीटर तक घसीटता रहा। इस हादसे में पिकअप चालक रविंद्र (25) और संचालक सद्दाम (34) की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सद्दाम दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले थे और अपने जीजा की पिकअप भाड़े पर चलवाते थे। वह कादल निवासी चालक रविंद्र के साथ मंगलवार को एक पुलिसकर्मी का सामान बलिया पहुंचाने गए थे। सामान पहुंचाने के बाद दोनों रात में ही लौट रहे थे। भोर में तीन से चार बजे के बीच सुकृत पहुंचते ही आगे चल रहे हाइवा चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। तेज रफ्तार पिकअप हाइवा से जा टकराई और उसका अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गया। आरोप है कि चालक ने वाहन नहीं रोका और भागने के प्रयास में पिकअप को 50 से 60 मीटर तक घसीटता रहा। लोगों के शोर मचाने पर उसने ट्रक रोका और फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। परिवार वालों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की सुकृत चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद जिला अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुर्घटना करने वाले वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सद्दाम की एक बेटी है और उनका कोई बेटा नहीं था। उनकी मौत से परिवार में परिजन शोकाकुल हो गए हैं। वहीं, रविंद्र के मासूम बेटे और बेटी के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। शुभचिंतकों को उनके भविष्य की चिंता सता रही है। रविंद्र अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। सद्दाम दो भाइयों में बड़े थे। दोनों ही अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते थे। वे दोनों ही अपने परिवारों के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। इस दुर्घटना से दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें