फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई पिकअप, छह श्रमिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खोतोमहुआ गांव में बुधवार को रेणुकूट से अंबिकापुर की तरफ जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार छह श्रमिक घायल हो गए। घटना के बाद चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बभनी भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रेणुकूट से पिकअप अंबिकापुर की ओर जा रही थी। रास्ते में करीब डेढ़ बजे खोतोमहुआ में बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। दुर्घटना में बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी वाहन में सवार ब्रजनारायण यादव (21), सुनील कुमार (28), राममनोज (23), नंदलाल (35), धर्म सिंह (28) और अजय (23) घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दूूसरे वाहन से उन्हें सीएचसी बभनी भेजवाया। घायलों ने बताया कि वे लोग बुधवार की सुबह अपने घर से झारखंड काम करने के लिए निकले थे। रेणुकूट से ट्रेन नहीं मिली जिस कारण सभी वापस घर जा रहे थे। अचानक खोतोमहुआ तिराहे के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। डॉ. हेमलता ने बताया कि सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं थीं इसलिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें