फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती कर युवक ने दिया शादी का झांसा, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली के एक गांव में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। उधर रविवार को पीड़िता एवं आरोपी के घरवालों के बीच सुलह की बात चल रही थी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसके पिता की मौत हो गई है। वह अपने मां-भाइयों के साथ किराए के मकान में रहती है।
छह-सात माह पूर्व उसके पड़ोस में रहने वाले मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से दोस्ती हुई। युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसका आरोप है कि सात फरवरी को युवक ने अपने कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया और ताला बंद करके चला गया। उसके भाई ने अपने दोस्तों के साथ खोजबीन शुरू की तो युवक ने आकर ताला खोलकर उस यह कहते हुए भगा दिया कि अगर शादी करने की बात करेगी तो गोली मार देगा। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि युवती के आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें