फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हाथाें की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया फूलवंती का सुहाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जामपानी गांव में रविवार की देर रात हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हरीलाल की चार दिन पहले ही शादी हुई थी। हाथाें की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही नवविवाहिता फूलवंती के मांग का सिंदूर उजड़ गया।
विज्ञापन

घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। जिस रात मृतक सड़क हादसे का शिकार हुआ उसी दिन उसकी पत्नी की विदाई हुई थी। वह अपने पट्टीदारों को पहुंचाने के लिए म्योरपुर के सुपाचुआ गांव के लिए निकला था।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव में रविवार की देर रात हुई सड़क हादसे में हरीलाल की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके गांव बभनी थाना क्षेत्र के घघरा गांव ले जाया गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबित हरीलाल का विवाह 8 मई को हुआ था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा है। मझले भाई रंगलाल की भी शादी 8 मई को ही उसके साथ हुई थी। दोनों भाइयों की बरात धूमधाम से छत्तीसगढ़ के धर्मी विशालपुर गई थी।
बरात आने आने के बाद रविवार को हरीलाल के पत्नी फूलवंती की विदाई थी। पत्नी की विदाई के बाद वह अपने चचेरे भाई प्यारेलाल को छोड़ने सुपाचुआ गांव के लिए निकल गया था।
बाइक पर प्यारेलाल की पत्नी और उसके दो बच्चे भी थे और सभी जामपानी गांव में सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में प्यारेलाल के पुत्र चार वर्षीय सागर की देर रात वाराणसी स्थित ट्राॅमा सेंटर में मौत हो गई।
उसका भी पोस्टमार्टम वाराणसी में ही करा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। विवाह के चार दिनों बाद ही हरीलाल की मौत के बाद परिजन समेत रिश्तेदार शोक में डूब गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें