फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल मोहम्मद उपाध्यक्ष, वीरेंद्र मौर्य बने जिला महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लंबे समय के बाद बुधवार को बहुजन समाज पार्टी जिला कमेटी एवं विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई। पार्टी जिलाध्यक्ष कमलेश गोड़ ने बताया कि फूल मोहम्मद को जिला उपाध्यक्ष, वीरेंद्र मौर्य को जिला महासचिव, रमेश सिंह पटेल, अविनाश शुक्ला, देवी शरण भारती, संजय कनौजिया, सत्यप्रकाश पंखा और राजेश घुसिया को जिला सचिव मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार को संगठन मंत्री, नीरज श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, परमेश्वर भारती को जिला संयोजक बामसेफ, राजेश भारती को जिला संयोजक बीवीएफ बनाया गया। विधानसभा घोरावल अध्यक्ष भगवान दास को, हैदर अली को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र पटेल को महासचिव, महेश मौर्य कोषाध्यक्ष पद मनोनीत किए गए। राबर्ट्र्सगंज विधानसभा अध्यक्ष रामखेलावन देहाती और उपाध्यक्ष राजन धरकार तथा महासचिव हरेराम गुप्ता मनोनीत हुए। ओबरा विधानसभा अध्यक्ष डा. रामअवतार चौहान, उपाध्यक्ष रामेश्वर आजाद, महाचिव चंद्रमणि पटेल और कोषाध्यक्ष संदीप दुबे बनाए गए। वहीं दुद्धी विधान सभा के अध्यक्ष देवशाह गोड, उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, त्रिभुवन कुमार महासचिव और विजय कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें