फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों ने घर मंे घुसकर प्रबंधक की पिटाई की

Sat, 28 May 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल की दुद्धीचुआ कोयला परियोजना के वरिष्ठ प्रबंधक (माइनिंग) अभिनव गुप्ता की आउटसोर्सिंग कंपनी मोंटी कार्लो के कर्मियों ने शुक्रवार की रात घर में घुस कर बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल अधिकारी को एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। खफा अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह और ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों की अगुवाई में जीएम दुधीचुआ का घेराव कर कार्रवाई की मांग की गई। परियोजना प्रबंधन के पत्र पर सीएमडी टीके नाग ने मामले की जांच बैठा दी है। प्रकरण की जांच निदेशक तकनीकी गुणाधर पांडेय को सौंपी गई है। उधर, सीओ पिपरी सितांशु यादव ने प्राथमिकी दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन



बताते हैं कि आउटसोर्सिंग कंपनी मोंटी कार्लो के कर्मचारी टैंकर लेकर दुधीचुआ पानी लेने के लिए पहुंचे हुए थे। प्रबंधन ने बिना अनुमति पानी देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकहर अमिताभ गुप्ता के खड़िया स्थित आवास पर रात करीब साढ़े आठ बजे आउटसोर्सिंग कंपनी के दो कर्मी पहुंचे और गुप्ता पर हमला बोल दिया। इससे उनके सिर, चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। पास पड़ोस के लोग कुछ समझ पाते इसी बीच हमलावर भाग गए। बाद में पड़ोस के अधिकारियों ने गुप्ता को नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। उनका उपचार आईसीयू में चल रहा है। जानकारी के बाद बीएमएस के दुद्धीचुआ इकाई अध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अगुवाई में पहुंचे श्रमिकों ने दुद्धीचुआ जीएम का घेराव कर आरोपियों पर केस व गिरफ्तारी की मांग करने लगे। तारकेश्वर सिंह की अगुवाई में कोल इंडिया अधिकारी एसोसिएशन के लोगों ने जीएम का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। उधर, एनसीएल प्रबंधन का कहना था कि प्रकरण की जांच शुरू करा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें