फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य समाज के लोगों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। रौनियार वैश्य समाज की बैठक डाला स्थित कार्यालय पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता की अध्यक्षता और राम सहाई रौनियार के नेतृत्व में हुई। कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि समाज के लोग काफी तेजी से जुड़ाव हो रहा है। लोग संगठित हो रहे हैं। लोगों के बीच काफी जागरूकता आई है। अगर यह कारवां यूं ही तेजी से बढ़ता रहा तो यह समाज किसी से पीछे नहीं रहेगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के लोगों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रामसहाय रौनियार ने कहा कि समाज गांव गांव अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने का काम करेगा। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रूबी रौनियार (लेखपाल) को सुनीता देवी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ. एके गुप्ता ने किया। उमाशंकर गुप्ता, श्रवण कुमार रौनियार, विजय कुमार, शिव शंकर गुप्ता, मनोज कुमार, संतोष कुमार, रामेश्वर प्रसाद रौनियार, राजकुमार गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें